Nothing is sent anywhere — which matters, because JSON pasted into a formatter is often an API response with a token or somebody's personal details in it.
JSON साफ़ कीजिए, या पता लगाइए कहाँ टूटा है
API का response एक ही लंबी line में आता है और उसमें कुछ ढूँढना नामुमकिन लगता है. यहाँ paste कीजिए – लिखते ही format हो जाएगा. और अगर JSON ग़लत है तो कौन सी line, कौन सा column – वही बताया जाएगा, सिर्फ़ “Invalid JSON” नहीं.
JSON सबसे ज़्यादा इन चार वजहों से टूटता है
चारों JavaScript में सही हैं – इसीलिए हाथ से लिखने वाले को ग़लत दिखते ही नहीं:
- आख़िरी comma –
[1, 2, 3,]. JavaScript मान लेता है, JSON नहीं - Single quotes –
{'name': 'Shri'}. JSON में सिर्फ़ double quotes चलते हैं - बिना quotes की key –
{name: "Shri"}. हर key पर double quotes चाहिए - Comments –
// yeh. JSON में comment होते ही नहीं
Tool इनमें से जो दिखे, वही नाम लेकर बता देता है.
Keys sort करना किस काम आता है
दो JSON की तुलना करनी हो तो. एक ही data अलग क्रम में आए तो diff पूरा लाल हो जाता है, जबकि बदला कुछ भी नहीं होता. दोनों को sort करके देखिए – असली फ़र्क़ सामने आ जाएगा.
Minify कब
Indent में One line चुनिए. Config कहीं भेजनी हो, या JSON को किसी env variable में रखना हो – तब एक line चाहिए होती है.
क्या मेरा data कहीं जाता है?
नहीं. सब कुछ आपके browser में होता है. ये यहाँ सबसे ज़्यादा मायने रखता है – जो JSON लोग formatter में डालते हैं वो अक्सर कोई API response होता है जिसमें token, email या किसी का निजी data पड़ा होता है. वो किसी अनजान server पर नहीं जाना चाहिए.
पूरी guide पढ़िए: JSON format और validate कैसे करें