Skip to content

Image Resize – तस्वीर का size और KB, दोनों अपनी मर्ज़ी के

October 16, 2026 1 min read
Drop your picture here or click to choose — JPG, PNG, WebP, HEIC

The picture is resized inside this page, on your own device, and never uploaded. A photo turned sideways by your phone is turned back the right way up.

तस्वीर को ठीक उतने pixels का बनाइए जितने चाहिए, और उतने KB के अंदर जितने form माँगता है। सब कुछ आपके browser में, कुछ भी upload किए बिना।

Form वाली KB की सीमा

सबसे आम झंझट यही है। Form कहता है “photo 200×230 pixels, 50 KB से कम” — और आपके phone की तस्वीर 4 MB की है।

ज़्यादातर tools में quality का slider होता है जिसे आप खींचते हैं, file download करते हैं, size देखते हैं, फिर वापस खींचते हैं। यहाँ उल्टा है — आप सीधे number बता दीजिए, और tool वो quality ख़ुद ढूँढ लेता है जिस पर file उस सीमा के नीचे रह जाए।

Download करने से पहले ही लिखा दिखता है कि file कितनी बड़ी बनेगी। अगर सबसे कम quality पर भी सीमा से ऊपर जा रही हो, तो वो भी साफ़ बता देता है — तब pixels कम करने पड़ेंगे।

तस्वीर चपटी नहीं होगी

अगर आपकी तस्वीर का आकार माँगे गए आकार से मेल नहीं खाता, तो तीन रास्ते हैं:

  • Fill the box, crop the rest — पूरा डिब्बा भर जाता है, बाहर का हिस्सा कट जाता है। Form के लिए आम तौर पर यही चाहिए, क्योंकि dimensions बिल्कुल सही चाहिए होते हैं
  • Fit the whole picture in — कुछ नहीं कटता, पर किनारों पर ख़ाली जगह बचती है (उसका रंग आप चुन सकते हैं)
  • Stretch — खींचकर फिट कर देता है, और चेहरा भद्दा दिखने लगता है। सिर्फ़ तब जब कोई चारा न हो

“Keep the shape” का निशान लगा रहेगा तो एक नाप बदलने पर दूसरा अपने आप बदल जाएगा, और तस्वीर का अनुपात बना रहेगा।

कौन सा format चुनें

  • JPG — फ़ोटो के लिए, और लगभग हर form यही माँगता है
  • PNG — screenshot, logo, या जहाँ background आर-पार चाहिए
  • WebP — website पर डालने के लिए, JPG से काफ़ी छोटी

एक बात साफ़ कर दें: PNG में quality का कोई विकल्प होता ही नहीं। इसलिए PNG चुनकर KB की सीमा नहीं पकड़ी जा सकती — वहाँ सिर्फ़ pixels कम करने से size घटता है। Tool ये बता देता है, चुपचाप कोशिश करके नाकाम नहीं होता।

Phone की तस्वीर तिरछी नहीं आएगी

Phone तस्वीर को घुमाता नहीं — घुमाव अलग से EXIF में लिखता है। जो tool उसे नहीं पढ़ता, उसमें खड़ी तस्वीर लेटी हुई निकलती है। यहाँ वो पढ़कर तस्वीर सीधी कर दी जाती है।

इसमें और Image Compress में फ़र्क़

दोनों की ज़रूरत अलग है:

  • Image Compress — कई तस्वीरें एक साथ हल्की करनी हों, dimensions की परवाह न हो
  • यह वाला — एक तस्वीर, ठीक इतने pixels, और इतने KB के अंदर

कुछ भी upload नहीं होता

पूरा काम इसी page के अंदर, आपके device पर होता है। Form में लगने वाली तस्वीर अक्सर आपका चेहरा, हस्ताक्षर या कोई दस्तावेज़ होती है — वो इस website तक भी नहीं पहुँचती।

तस्वीरों की PDF बनानी हो तो Image to PDF देखिए।

Online form के लिए photo और signature तैयार करने का पूरा तरीक़ा: Form के लिए Photo और Signature का size कैसे ठीक करें।

Author at The Easy Master.