Skip to content

Favicon Generator – हर size, और चिपकाने वाला HTML

October 13, 2026 1 min read
Drop your logo or icon here or click to choose — a square picture of at least 512px works best

एक तस्वीर दीजिए, सारे favicon ले जाइए

अपना logo या icon drag कीजिए. हर ज़रूरी size अपने आप बन जाएगा – browser tab का छोटा वाला, iPhone की home screen का, Android का – और साथ में वो HTML जो आपको <head> में चिपकाना है. वही हिस्सा है जहाँ ज़्यादातर लोग अटकते हैं.

कौन सी files बनती हैं

  • favicon.ico – पुराने browsers अब भी यही ढूँढते हैं. इसमें 16, 32 और 48 तीनों एक साथ होते हैं
  • favicon-16x16.png, favicon-32x32.png – browser tab
  • apple-touch-icon.png (180px) – iPhone और iPad की home screen
  • android-chrome-192.png, android-chrome-512.png – Android
  • site.webmanifest – Android इसी से नाम और रंग उठाता है

अच्छा नतीजा चाहिए तो

कम से कम 512px की चौकोर तस्वीर दीजिए. इससे छोटी देंगे तो बड़े sizes खींचकर बनाने पड़ेंगे और वो धुँधले दिखेंगे – tool ऐसे में पहले ही बता देता है, files बनाने के बाद नहीं.

तस्वीर चौकोर न हो तो उसे खींचा नहीं जाता – चौकोर के अंदर पूरा फ़िट किया जाता है, तो दोनों तरफ़ जगह बचेगी. ये जान-बूझकर है: खिंचा हुआ logo सबसे आम तरीक़ा है favicon ख़राब करने का.

Files कहाँ रखें

Zip खोलकर सारी files अपनी site की जड़ में रखिए – वही folder जहाँ index.php है. फिर दिया हुआ HTML <head> में चिपका दीजिए. कहीं और रखना है तो HTML में paths बदल दीजिए.

WordPress में हैं तो <head> theme की header.php में मिलेगा, या wp_head hook से जोड़ सकते हैं.

क्या तस्वीर upload होती है?

नहीं. सब कुछ आपके browser में बनता है – ico भी, zip भी. कोई server नहीं, इसलिए न limit है न watermark. आपका logo कहीं नहीं जाता, जो तब मायने रखता है जब वो अभी launch भी नहीं हुआ हो.

पूरी guide पढ़िए: Favicon कैसे बनाएँ

Author at The Easy Master.