Skip to content

Merge PDF – कई PDF को एक में जोड़िए, upload किए बिना

October 14, 2026 1 min read
Drop your PDFs here or click to choose — pick several at once, in any order.

The joining happens inside this page, on your own device. Your files are never uploaded, so nothing of yours reaches this site or anyone else. Bookmarks and form fields do not always survive a merge; the pages themselves do.

कैसे करना है

  1. जितनी PDF जोड़नी हैं, सब एक साथ चुन लीजिए — या एक-एक करके।
  2. list में ऊपर से नीचे का जो क्रम है, उसी क्रम में फ़ाइलें जुड़ेंगी। बदलना हो तो फ़ाइल को खींच दीजिए, या ↑ ↓ दबा दीजिए।
  3. Merge and download — फ़ाइल सीधे आपके downloads में आ जाएगी।

आपकी फ़ाइल कहीं नहीं जाती

iLovePDF, Smallpdf जैसी साइटों पर merge करने के लिए फ़ाइल पहले उनके server पर upload होती है, वहाँ जुड़ती है, फिर वापस आती है। यहाँ ऐसा नहीं होता — जोड़ने का पूरा काम इसी page के अंदर, आपके ही device पर होता है। इसका मतलब है आपकी PDF इस website तक भी नहीं पहुँचती।

यही वजह है कि Aadhaar, bank statement, salary slip, मेडिकल रिपोर्ट — जो कुछ भी निजी है, उसे यहाँ जोड़ना सुरक्षित है। और इसी वजह से internet बंद हो जाए तो भी, एक बार page खुल जाने के बाद, यह काम करता रहेगा।

Password वाली PDF नहीं जुड़ेगी

अगर किसी फ़ाइल पर password लगा है — जैसे bank statement, जो अक्सर जन्मतिथि से खुलती है — तो यह tool उसे नहीं पढ़ पाएगा, और नाम लेकर बता देगा कि कौन सी फ़ाइल है। उसे पहले खोलिए, password डालिए, और Print → Save as PDF से एक बिना password वाली copy बना लीजिए। वो copy जुड़ जाएगी।

फ़ाइल ख़राब हो, या PDF ही न हो (नाम बदलकर .pdf कर दी गई तस्वीर या Word फ़ाइल), तो भी वही — किस फ़ाइल में दिक़्क़त है, यह बता दिया जाएगा। बाक़ी फ़ाइलें फिर भी जुड़ जाएँगी।

कितनी बड़ी फ़ाइल चलेगी

सीमा आपके device के हिसाब से तय होती है — laptop पर कुल 100 MB तक, सस्ते phone पर 35 MB तक, अधिकतम 30 फ़ाइलें। फ़ाइल बहुत बड़ी हो तो tool पहले ही बता देगा, अटकेगा नहीं।

यह सीमा नापकर रखी गई है। जोड़ने में समय नहीं लगता — 150 MB की फ़ाइलें भी एक सेकंड से कम में जुड़ जाती हैं। दिक़्क़त memory की है: जोड़ते समय browser को input का लगभग सात गुना memory चाहिए होता है, और उतनी न मिले तो phone का tab बंद हो जाता है। इसलिए ऊपरी सीमा device की memory देखकर रखी जाती है — मना करना, tab मरने से बेहतर है।

एक बात जो हम छिपाएँगे नहीं

Merge में pages पूरे बचते हैं — text, तस्वीरें, layout, सब वैसा ही। पर PDF के अंदर की दो चीज़ें हमेशा नहीं बचतीं: bookmarks (वो किनारे की index) और form fields (भरने वाले ख़ाने)। अगर आपकी फ़ाइल एक भरा हुआ form है, तो merge से पहले उसे Print → Save as PDF करके flatten कर लीजिए — तब भरा हुआ text pages का हिस्सा बन जाता है और पक्का बचेगा।

PDF से जुड़े बाक़ी सवाल — तस्वीरों की PDF बनाना, form की size सीमा, password वाली फ़ाइल — सब एक जगह: Photo से PDF कैसे बनाएँ और कई PDF को एक में कैसे जोड़ें।

Author at The Easy Master.