One picture becomes one page, top to bottom. Drag to move a picture, or use the arrows — those work from the keyboard too.
The PDF is built inside this page, on your own device, so your pictures are never uploaded. A photo turned sideways by your phone is turned back the right way up. Pictures are re-encoded to keep the file a sensible size — choose Full size if you need every pixel.
कैसे करना है
- जितनी तस्वीरें डालनी हैं, सब चुन लीजिए — JPG, PNG, WebP, और iPhone वाली HEIC भी।
- क्रम ऊपर से नीचे वाला ही रहेगा। बदलना हो तो तस्वीर खींच दीजिए, या ↑ ↓ दबा दीजिए।
- page का आकार और margin चुनिए, फिर Make the PDF।
तस्वीर तिरछी नहीं आएगी
Phone से खींची गई तस्वीर में घुमाव तस्वीर के अंदर नहीं होता — वो अलग से EXIF नाम की जानकारी में लिखा रहता है। कई tools उसे पढ़ते ही नहीं, इसलिए खड़ी तस्वीर PDF में लेटी हुई आ जाती है। यहाँ वो घुमाव पढ़कर तस्वीर सीधी कर दी जाती है।
Page का आकार — कौन सा चुनें
- तस्वीर जैसा आकार — page बिल्कुल तस्वीर के नाप का। आसपास सफ़ेद जगह नहीं बचती। screenshot और सीधे देखने के लिए सबसे अच्छा।
- A4 — जब PDF छपवानी हो या किसी form में भेजनी हो। तस्वीर बीच में आ जाती है, और लेटी हुई तस्वीर के लिए page भी अपने आप लेटा हो जाता है।
File का size
आजकल के phone की एक तस्वीर अपने आप में कई MB की होती है। दस तस्वीरें बिना छेड़े जोड़ दें तो ऐसी PDF बनती है जो न WhatsApp पर जाती है, न किसी form में चढ़ती है। इसलिए तस्वीरें थोड़ा छोटी करके डाली जाती हैं।
- Good for printing — आम हालात के लिए यही। छपाई में भी साफ़ दिखती है।
- Smaller file — जब size की सीमा हो, जैसे किसी सरकारी form में।
- Full size — एक भी pixel कम न हो। File बड़ी बनेगी।
आपकी तस्वीरें कहीं नहीं जातीं
पूरा काम इसी page के अंदर, आपके ही device पर होता है। तस्वीरें न इस website पर आती हैं, न कहीं और। Aadhaar, marksheet, passbook, मेडिकल रिपोर्ट — जो भी निजी है, उसकी PDF यहाँ बनाना सुरक्षित है।
PDF बन जाने के बाद कई फ़ाइलों को एक में जोड़ना हो तो Merge PDF का इस्तेमाल कीजिए।
तस्वीर तिरछी आने की वजह, form की size सीमा और password वाली PDF का हल — सब विस्तार से: Photo से PDF कैसे बनाएँ और कई PDF को एक में कैसे जोड़ें।