नमस्ते दोस्तों! 🙏 स्वागत है The Easy Master पर!
Form भरना हो, documents भेजने हों, या marksheet की copy कहीं जमा करनी हो — आजकल हर जगह एक ही माँग होती है: सब कुछ एक PDF में. और यहीं दो काम बार-बार आते हैं — तस्वीरों की PDF बनाना, और कई PDF को जोड़कर एक बनाना.
दोनों के लिए tools यहीं हैं और दोनों आपके browser में ही चलते हैं: Image to PDF और Merge PDF. फ़ाइल कहीं upload नहीं होती — ये बात आगे विस्तार से.
तस्वीरों की PDF कैसे बनाएँ
Image to PDF खोलिए और तस्वीरें चुन लीजिए — एक साथ कई भी चलेंगी.
पहला — क्रम ठीक कर लीजिए. List में ऊपर से नीचे जो क्रम है, PDF में pages उसी क्रम में बनेंगे. बदलना हो तो तस्वीर को खींच दीजिए, या उसके आगे वाले ↑ ↓ दबा दीजिए. Keyboard से काम करने वालों के लिए भी वही arrows चलते हैं.
दूसरा — page का आकार चुनिए. “तस्वीर जैसा आकार” में page बिल्कुल तस्वीर के नाप का बनता है, आसपास सफ़ेद जगह नहीं बचती — screenshot और सीधे देखने के लिए यही अच्छा है. और A4 तब, जब PDF छपवानी हो या किसी form में भेजनी हो.
तीसरा — Make the PDF. फ़ाइल सीधे आपके downloads में आ जाएगी.
Phone की तस्वीर PDF में तिरछी क्यों आ जाती है
ये सबसे आम शिकायत है, और इसकी वजह मज़ेदार है.
जब आप phone को खड़ा करके फ़ोटो खींचते हैं, तो phone तस्वीर को घुमाता नहीं है. वो pixels को वैसे ही रहने देता है जैसे camera के sensor ने पढ़े, और अलग से एक जगह लिख देता है — “इसे देखते समय 90 डिग्री घुमा देना”. उस जानकारी को EXIF कहते हैं.
आपकी gallery वो EXIF पढ़ती है, इसलिए वहाँ तस्वीर सीधी दिखती है. पर PDF बनाने वाला कोई tool अगर वो जानकारी न पढ़े, तो वो कच्चे pixels उठा लेता है — और PDF में आपकी खड़ी तस्वीर लेटी हुई आ जाती है. आपको लगता है tool ने तस्वीर घुमा दी; असल में उसने घुमाई नहीं, बस phone का इशारा नहीं पढ़ा.
हमारा tool वो इशारा पढ़कर तस्वीर सीधी करके डालता है. अगर कहीं और की बनाई PDF में तस्वीर लेटी हुई आई है, तो वजह यही है.
Form वाली size की सीमा — 200 KB, 500 KB
सरकारी form अक्सर कहते हैं “PDF 500 KB से ज़्यादा नहीं”. और आजकल के phone की एक ही तस्वीर 4–5 MB की होती है, इसलिए सीधे बनाई PDF हमेशा सीमा से बाहर निकलती है.
इसीलिए tool में Quality का विकल्प है. 4000 × 3000 की एक तस्वीर पर हमने नापा —
| Quality | PDF का size |
|---|---|
| Smaller file | 1.3 MB |
| Good for printing | 3.6 MB |
| Full size | 9.6 MB |
यानी सिर्फ़ Quality बदलने से फ़ाइल सात गुना तक छोटी हो जाती है, और देखने में फ़र्क़ न के बराबर रहता है. इससे भी छोटी चाहिए तो तस्वीरें पहले Image Compress से गुज़ार लीजिए, फिर PDF बनाइए.
कई PDF को एक में कैसे जोड़ें
Merge PDF खोलिए, सारी PDF एक साथ डाल दीजिए, क्रम ठीक कर लीजिए, और Merge and download. यहाँ भी क्रम वही रहेगा जो list में ऊपर से नीचे दिख रहा है.
हर फ़ाइल के आगे उसके pages की गिनती लिखी रहती है, तो जोड़ने से पहले ही पता चल जाता है कि कुल कितने pages बनेंगे.
Password वाली PDF नहीं जुड़ेगी — और इसका हल
Bank statement अक्सर password से बंद आती है — वही जो जन्मतिथि या PAN से खुलती है. ऐसी फ़ाइल कोई भी merge tool नहीं पढ़ सकता, क्योंकि उसका अंदरूनी हिस्सा सच में बंद होता है.
हल सीधा है. फ़ाइल खोलिए, password डालिए, और फिर Print दबाकर printer की जगह Save as PDF चुनिए. जो नई फ़ाइल बनेगी उस पर password नहीं होगा, और वो आराम से जुड़ जाएगी.
अच्छी बात ये है कि tool चुप नहीं रहता — वो नाम लेकर बताता है कि कौन सी फ़ाइल password वाली है, कौन सी ख़राब है, और कौन सी असल में PDF है ही नहीं. बाक़ी फ़ाइलें फिर भी जुड़ जाती हैं.
एक चीज़ जो merge में हमेशा नहीं बचती
Pages पूरे बचते हैं — text, तस्वीरें, layout, सब वैसा ही. पर PDF के अंदर की दो चीज़ें कभी-कभी रह जाती हैं: bookmarks (किनारे वाली index) और form fields (भरने वाले ख़ाने).
अगर आपकी PDF एक भरा हुआ form है, तो जोड़ने से पहले उसे भी Print → Save as PDF कर लीजिए. तब भरा हुआ text pages का हिस्सा बन जाता है और पक्का बचता है. ये छोटी सी आदत बहुत लोगों का जमा किया हुआ form ख़ाली जाने से बचा लेती है.
आपकी फ़ाइलें कहीं नहीं जातीं
ज़्यादातर मशहूर PDF साइटों पर काम ऐसे होता है: आपकी फ़ाइल पहले उनके server पर upload होती है, वहाँ काम होता है, फिर नतीजा वापस आता है. यानी आपका document किसी और के computer पर कुछ देर पड़ा रहता है.
यहाँ ऐसा नहीं है. पूरा काम उसी page के अंदर, आपके ही device पर होता है. इसका मतलब है आपकी फ़ाइल इस website तक भी नहीं पहुँचती — न हमारे पास, न किसी और के पास.
Aadhaar, PAN, bank passbook, salary slip, मेडिकल रिपोर्ट — जो कुछ भी निजी है, उसके लिए यही सबसे बड़ी वजह है. और एक फ़ायदा मुफ़्त में मिलता है: page एक बार खुल जाने के बाद internet बंद हो जाए तो भी काम चलता रहेगा.
Phone से कर रहे हों तो
दोनों tools phone पर चलते हैं. खींचकर क्रम बदलना phone पर मुश्किल होता है, इसलिए वहाँ ↑ ↓ वाले बटन इस्तेमाल कीजिए — वही काम करते हैं.
एक बात का ध्यान रखिए: काम आपके phone की memory में होता है, इसलिए बहुत बड़ी फ़ाइलों की सीमा है. सीमा से बड़ी फ़ाइल डालने पर tool पहले ही मना कर देता है — अटकता नहीं, और ये जानबूझकर है. अटका हुआ page लगता है कि tool टूट गया; साफ़ मना करना बेहतर है.
छोटा सा सारांश
- तस्वीरों की PDF बनानी है → Image to PDF
- कई PDF जोड़नी हैं → Merge PDF
- Form की size सीमा में लाना है → Quality में Smaller file, या पहले Image Compress
- Password वाली PDF → पहले Print → Save as PDF, फिर जोड़िए
कोई दिक़्क़त आए या कोई और tool चाहिए हो, comment में बता दीजिए. 🙏
Views: 1