Skip to content
AI Tools

Image se Text kaise copy kare – बिना app, बिना upload (Free)

October 11, 2026 1 min read

नमस्ते दोस्तों! 🙏 स्वागत है The Easy Master पर!

कभी ऐसा हुआ है – किसी bill, notes, slide या newspaper की photo सामने है, और उसमें लिखा text आपको चाहिए… लेकिन copy नहीं हो सकता? फिर आप उसे देख-देख कर type करते रहते हैं।

इसका नाम है OCR – Optical Character Recognition. यानी तस्वीर में लिखे अक्षरों को पहचान कर असली text बना देना. इस post में हम देखेंगे कि ये बिना किसी app और बिना upload किए कैसे करें.

आम तरीक़ों में दिक्कत क्या है?

ज़्यादातर “image to text” websites आपकी तस्वीर अपने server पर upload करती हैं. वहीं से तीन परेशानियाँ शुरू होती हैं:

  • Privacy – वो तस्वीर आपका bank statement, Aadhaar या prescription भी हो सकती है
  • Limit – दिन में 3-5 image, उसके बाद sign-up या payment
  • Hindi – Devanagari पर ज़्यादातर free tools या तो हार मान लेते हैं या बकवास लौटाते हैं

बिना upload किए text निकालिए

हमने एक free tool बनाया है जो पूरा आपके browser में चलता है – Image to Text. तस्वीर कहीं नहीं जाती, कोई limit नहीं, कोई watermark नहीं.

  1. Photo या screenshot drag कीजिए (या click करके चुनिए)
  2. तस्वीर बड़ी दिखेगी – check कर लीजिए कि सही है
  3. Convert to text दबाइए, और text copy कर लीजिए

कोई भाषा चुनने की ज़रूरत नहीं – tool ख़ुद पहचान लेता है कि तस्वीर में Hindi है, English है, या दोनों.

Hindi भी पढ़ता है

Devanagari वही जगह है जहाँ ज़्यादातर free converters फिसल जाते हैं. यहाँ Hindi के लिए अलग trained model है, और वो default में ही load होता है. मिली-जुली तस्वीर – जिसमें Hindi और English दोनों हों – भी चल जाती है, जो हमारे यहाँ के ज़्यादातर screenshots होते हैं.

किन तस्वीरों पर अच्छा चलता है

सीधी और साफ़ printed text सबसे अच्छी पढ़ी जाती है. Screenshots लगभग perfect आते हैं, क्योंकि उनमें अक्षर पहले से sharp होते हैं.

और ईमानदारी से – कहाँ दिक़्क़त होती है: handwriting, टेढ़ी तस्वीर, कम रोशनी, अक्षरों पर पड़ती छाया, watermark, और बहुत छोटा type. Newspaper का पूरा page सबसे मुश्किल होता है. Result ख़राब लगे तो आम तौर पर तस्वीर वजह होती है – text के क़रीब crop कीजिए और camera को page के सीधा रखिए.

क्या मेरी तस्वीर upload होती है?

नहीं. पढ़ने का काम आपके अपने device पर होता है. Traffic उल्टी दिशा में जाता है – पहली बार engine और language model इसी site से आपके browser में download होते हैं, और उसके बाद browser उन्हें रख लेता है. इसलिए पहली बार थोड़ा इंतज़ार लगता है, और बाद में तस्वीरें तुरंत पढ़ी जाती हैं.

ये free क्यों है?

क्योंकि इसे चलाने में हमें कुछ ख़र्च नहीं होता. काम आपके browser में होता है, तो कोई server नहीं है जिसका bill आए – और इसलिए न कोई limit रखने की वजह है, न result पर watermark लगाने की.

👉 Image to Text tool यहाँ इस्तेमाल कीजिए – और बाक़ी free tools /tools पर मिलेंगे.

Views: 1

Author at The Easy Master.

Previous
7. Machine Learning Basics in Hindi: बिना Maths Phobia के ML सीखें (2026 Guide)
Next
Image का Size कैसे कम करें – बिना quality गँवाए (Free)

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *