नमस्ते दोस्तों! 🙏 स्वागत है The Easy Master पर!
Website धीमी चल रही है? दस में से नौ बार वजह एक ही होती है – तस्वीरें. Phone से ली गई एक photo 4–8 MB की होती है, और एक page पर ऐसी चार-पाँच लग जाएँ तो वो page mobile data पर खुलने में ही थक जाता है.
इस post में वही करेंगे – बिना दिखने में फ़र्क़ लाए तस्वीर का size घटाना, और वो भी बिना किसी app, बिना upload, बिना limit.
सबसे बड़ा फ़ायदा quality घटाने से नहीं आता
ये वो बात है जो ज़्यादातर लोग उल्टी करते हैं. Phone की तस्वीर 4000 pixel चौड़ी होती है, जबकि website पर उसे कभी 1200 से ज़्यादा दिखाया ही नहीं जाता. बाक़ी pixels सिर्फ़ ढोए जाते हैं – दिखते कभी नहीं.
इसलिए क्रम ये है: पहले size घटाइए, फिर quality. Tool में “largest side” को 1920 कीजिए – अकेले इसी से फ़ाइल कई गुना छोटी हो जाती है, और आँख को कोई फ़र्क़ नहीं दिखता.
कैसे करें
- Image Compress tool खोलिए और तस्वीरें drag कीजिए – एक साथ कई चलेंगी
- Largest side 1920 कीजिए (website के लिए काफ़ी से ज़्यादा)
- Quality 80 के आसपास रखिए
- हर तस्वीर के आगे पुराना → नया size दिखेगा. ठीक लगे तो download, नहीं तो slider हिलाइए – नतीजा तुरंत बदलता है
JPG, WebP या PNG – कौन सा?
- WebP – website के लिए सबसे अच्छा. उसी quality पर JPG से काफ़ी छोटा, और आज हर browser पढ़ता है
- JPG – जब फ़ाइल किसी और को भेजनी हो. इसे खोल न सके, ऐसा कुछ नहीं बचा
- PNG – सिर्फ़ logo, screenshot और transparent background के लिए. Photo को PNG में रखना सबसे आम और सबसे महँगी ग़लती है
कभी-कभी फ़ाइल बड़ी हो जाती है
हाँ, ऐसा होता है – और ये ख़राबी नहीं, ईमानदारी है. अगर तस्वीर पहले से अच्छी तरह compressed है, या screenshot जैसी है जिसमें बड़े सपाट रंग हैं, तो दोबारा compress करने से फ़ायदा नहीं होता. Tool ऐसे में साफ़ लिख देता है कि original ही रखिए.
ज़्यादातर websites यहाँ भी “optimized!” लिख देती हैं और आपको बड़ी फ़ाइल थमा देती हैं.
क्या तस्वीरें upload होती हैं?
नहीं. पूरा काम आपके browser में होता है – कोई server नहीं, इसलिए न कोई limit है, न watermark, न ये डर कि client की तस्वीरें किसी और के server पर पड़ी हैं. बीस तस्वीरें एक साथ डालिए, कुछ नहीं पूछा जाएगा.
👉 Image Compress tool यहाँ इस्तेमाल कीजिए – और बाक़ी free tools /tools पर मिलेंगे.