नमस्ते दोस्तों! 🙏 स्वागत है The Easy Master पर!
दुकान पर, या freelance काम में, हर बार UPI ID बोलकर लिखवाना झंझट है – और एक digit इधर-उधर हो जाए तो पैसा किसी और के पास. इसका आसान हल है अपना UPI QR code: सामने वाला scan करे, नाम और amount अपने आप भर जाए, बस भेजना बाक़ी.
इस post में वही बनाएँगे – free में, अपने browser में, बिना किसी app और बिना अपनी UPI ID कहीं भेजे.
बनाइए, तीन क़दम में
- QR Code Generator खोलिए और ऊपर UPI चुनिए
- अपनी UPI ID डालिए (जैसे
yourname@okaxis), नाम डालिए - Amount भरिए अगर रक़म तय है – खाली छोड़ेंगे तो भेजने वाला ख़ुद भरेगा
QR तुरंत बन जाएगा. PNG download कीजिए WhatsApp या Instagram के लिए, और SVG छपवाने के लिए – SVG कितना भी बड़ा करो धुँधला नहीं होता, और यही वो चीज़ है जो ज़्यादातर free sites नहीं देतीं.
अपनी UPI ID कहाँ मिलेगी
किसी भी UPI app में profile या “My QR” वाले हिस्से में. ये name@bank जैसी दिखती है – @okaxis, @ybl, @paytm, @ibl. ये आपका पता है, password नहीं – इसे बाँटना सुरक्षित है, और इसी से पैसा आपके पास आता है.
Logo और रंग
बीच में अपनी दुकान या brand का logo लगा सकते हैं, और रंग भी बदल सकते हैं. दो बातें ध्यान में रखिए, क्योंकि यहीं QR काम करना बंद करते हैं:
- Code background से गहरा होना चाहिए. हल्का code हल्के background पर scanner पढ़ ही नहीं पाता. Tool ख़ुद चेतावनी देता है जब रंग बहुत पास आ जाएँ
- छपवाने से पहले phone से scan करके देख लीजिए. Logo code का कुछ हिस्सा ढकता है – tool उसकी भरपाई कर देता है, फिर भी एक बार जाँच लेना हज़ार printed posters से सस्ता है
सुरक्षा की एक बात
दीवार पर लगे QR code के ऊपर दूसरा sticker चिपका देना बहुत आसान है – और तब पैसा किसी और के पास चला जाता है. अपना code लगाने के बाद बीच-बीच में ख़ुद scan करके देखते रहिए कि उसमें आपकी ही UPI ID है.
किसी भी QR में क्या लिखा है, ये QR Code Reader से खोलने से पहले देखा जा सकता है – banking app से scan करने से पहले एक नज़र डाल लेना समझदारी है.
सिर्फ़ UPI नहीं
उसी tool से WiFi का QR भी बनता है (मेहमान scan करके जुड़ जाएँ, password बताना ही न पड़े), vCard भी (scan करते ही आपका contact save), और किसी भी link का.
क्या मेरी UPI ID कहीं जाती है?
नहीं. QR आपके browser में बनता है. न UPI ID, न WiFi password, न contact – कुछ भी किसी server पर नहीं जाता. ये जानना ज़रूरी है, क्योंकि यही वो चीज़ें हैं जो आप किसी अनजान website में डालने से पहले सोचते हैं.
👉 अपना UPI QR यहाँ बनाइए – free, बिना watermark, बिना limit.